खरगोन में कोरोना के 9 और नए मामले सामने आए, जिले में 60 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Ads

खरगोन में कोरोना के 9 और नए मामले सामने आए, जिले में 60 पहुंची संक्रमितों की संख्या

  •  
  • Publish Date - April 24, 2020 / 06:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

खरगोन, मध्यप्रदेश। खरगोन जिले में 9 और नए कोरोना मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 60 पहुंच गई है। गुरुवार देर  रात सभी की रिपोर्ट आई थी। प्रभारी सीएमएचओ डॉ दिव्येश वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें- उज्जैन में 13 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, डॉक्टर और नर्स भी संक्रमित, आंकड़ा 100 पहुंचा

बता दें  इंदौर में भी आज 84 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में कुल मरीजों की संख्या 1029 हो गई है। वहीं 55 लोगों ने अब तक दम तोड़ा है।

पढ़ें- ग्वालियर में एमके सिटी अपार्टमेंट और होटल में लगी भीषण आग, 80 लोगों…

उज्जैन में भी कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। बीती देर रात 13 और नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिसके बाद अब उज्जैन में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 100 पहुंच गया है। अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन की रिपोर्ट मौत के बाद आई है।

पढ़ें- इंदौर में आज कोरोना के 84 नए मरीज और मिले, जिले में संक्रमितों की स…

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1793 हो गई है। वहीं राहत की बात है कि इलाज के बाद 203 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां अब तक 93 की मौत हो चुकी है।

शीर्ष 5 समाचार