नक्सलियों के वहशीपन की तस्वीर आई सामने, जवान के शरीर को तीरों से किया छलनी, धारदार हथियार से भी किया था वार

Ads

नक्सलियों के वहशीपन की तस्वीर आई सामने, जवान के शरीर को तीरों से किया छलनी, धारदार हथियार से भी किया था वार

  •  
  • Publish Date - July 3, 2020 / 05:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

बीजापुर, छत्तीसगढ़। अब बात ऐसी तस्वीर की जिसे देखकर आप दहल जाएंगे और नक्सलियों के वहशीपन का अंदाजा लगा पाएंगे। दरअसल बीजापुर में नक्सलियों ने सोते समय सहायक आरक्षक सोमारू पोयाम पर तीर और धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी।

पढ़ें- कोरोना का डर दिखाकर मासूम से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

ये खबर हम आपको कल भी दिखा चुके हैं लेकिन आज हम घटना की तस्वीर और ग्रैफिक्स के जरिए ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि बीजापुर में नक्सलियों ने जो खूनी खेल खेला है। उसके पीछे साफ जाहिर होता है कि उनकी विचारधारा कितनी विकृत है। 

पढ़ें- सरकार के खिलाफ भाजयुमो का हल्लाबोल, वादाखिलाफी के आरोप में आज करेगी प्रदर्शन

नक्सलियों ने सहायक आरक्षक की पहले जमकर पिटाई की उसके बाद उसको 7 तीर मारे और उस पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी अचानक लेह दौरे पर पहुंचे, CDS बिपिन रावत भी मौजूद, सेना के अफसरों से की अहम चर्चा

हमले में जवान के माता-पिता भी घायल हुए हैं। इस करतूत से जाहिर होता है कि नक्सलियों के दिलो-दिमाग में किस कदर वहशीपन और दरिंदगी सवार है और वो मानवता के भी दुश्मन हैं।