छत्तीसगढ़ -कोई शिक्षक ही होता है जो राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई गांव का सरपंच अपने गांव के बच्चो का भविष्य सवारने उन्हें पढ़ाने बैठता हो। जी हाँ ये अनूठी पहल की है जशपुर जिले के चंदागढ़ गांव के सरपंच ने जिसे जान कर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज उन्हें बधाई दे है।
ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और तेज गति दी जायेगी – शिवराज सिंह चौहान
ज्ञात हो कि जशपुर जिले के चंदागढ़ गांव की प्राथमिक शाला में बच्चों की शिक्षा के लिए वहां के सरपंच और शिक्षकों द्वारा की जा रही अनूठी पहल की सराहना डॉ. सिंह ने की जब आज ग्राम खैरखट्टा में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्हें यह जानकारी मिली। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरपंच श्री रोशन प्रताप सिंह और शिक्षक स्कूल टाइम के बाद पांचवीं के बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन पढ़ाते हैं, जिसके कारण हर साल यहां के बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय और जवाहर उत्कर्ष योजना में हो रहा है। वर्ष 2016-17 में पांच तथा पिछले वर्ष एक बच्चे का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है।
वेब टीम IBC24