ठेला पर पति का शव ले जाने पर बोले सिंहदेव और बघेल, यही है 14 साल का सच

Ads

ठेला पर पति का शव ले जाने पर बोले सिंहदेव और बघेल, यही है 14 साल का सच

  •  
  • Publish Date - January 19, 2018 / 08:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

रायपुर –कल राजधानी रायपुर को शर्मशार करने वाली एक घटना देखने मिली । जहां एक पत्नी अपने पति की लाश को ठेले पर लेकर घर पहुंची थी। पूरा शहर तमाशबीन बना हुआ था। कल पुरे राजधानी में इस बात की चर्चा जोरों पर थी। हर चौक चौराहे पर एक ही बात हो रही कि  जब सरकार अपने पालतू जानवर को भी गाड़ी पर बैठा कर घुमा सकती है तो फिर क्या इस प्रदेश में गरीब के लिए कोई सवेदना नहीं बची है किसी के पास। इस बात का आम नागरिकों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार से जवाब माँगा है.छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष  भूपेश बघेल ने साफ शब्दों में लिखा है ये सरकार की सवेदन हीनता का परिणाम है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है –

 

टी एस सिंहदेव ने रमन सरकार को निशाना साधते हुए लिखा है कि ये छत्तीसगढ़ सरकार के लिए बड़े शर्म की बात है कि एक महिला को अपने पति का शव ठेले पर ले जाना पड़ा। अगर ये हालात राजधानी के AIIMS अस्पताल के हैं, तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं बाक़ी प्रदेश में क्या हाल होगा! उनके इस ट्वीट के बाद प्रदेश के बहुत से लोगो ने अपने अपने एरिया में डाक्टर की कमी ,स्कूल की कमी ,और अपने प्रदेश  कमियों को बताते हुए रमन सरकार को प्रदेश के लिए दुर्गभाग्य पूर्ण कह डाला। 

 

रमन सरकार का विकास बेहद बीमार और संवेदनहीन हो चुका है। रायपुर राजधानी में मृतक संजय शर्मा जी के शव को पैसे के अभाव में एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुआ। इंसानियत को शर्मसार करती यह घटना सरकार के 14 वर्षों के कुशासन की सच्चाई बयान कर रही है।