किशोरी के साथ कथित बलात्कार के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Ads

किशोरी के साथ कथित बलात्कार के मामले में आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 3, 2020 / 06:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

बलिया (उप्र), तीन अक्टूबर (भाषा) जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी को अपहृत कर उसके साथ कथित बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सिकंदरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अमरजीत यादव ने बताया कि सिकंदरपुर कस्बे से गत 30 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और कथित बलात्कार का आरोप आसिफ (23) नाम के युवक पर लगा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जिले के रसड़ा कस्बे के बस स्टैंड से पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।

यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर सिकंदरपुर थाने में भारतीय दंड विधान की अपहरण, बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने संबंधी अपराध की धाराओं व पॉस्को कानून की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया है।

भाषा सं जफर पवनेश मानसी

मानसी