अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई ने बच्ची से छेड़छाड़ मामले में अग्रिम जमानत याचिका वापस ली

Ads

अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई ने बच्ची से छेड़छाड़ मामले में अग्रिम जमानत याचिका वापस ली

  •  
  • Publish Date - December 16, 2020 / 03:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र),16दिसंबर (भाषा) अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी के सबसे छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दिकी ने आठ वर्ष पहले परिवार में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ मामले में बुधवार को अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली।

मिनाजुद्दीन ने सोमवार को यहां विशेष पॉस्को (बाल यौन अपराध संक्षरण अधिनियम) अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।

अक्टूबर में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अभिनेता, उनके दो भाइयों फयाजुद्दीन , अयाजुद्दीन और मां मेहरून्निसा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। अदालत ने हालांकि मिनाजुद्दीन को कोई राहत नहीं दी थी।

भाषा

शोभना माधव

माधव