प्रशासन का अंतिम नोटिस जारी, दोपहर 12 बजे तक धरनास्थल खाली करने के निर्देश, नहीं तो बरतेगी सख्ती

Ads

प्रशासन का अंतिम नोटिस जारी, दोपहर 12 बजे तक धरनास्थल खाली करने के निर्देश, नहीं तो बरतेगी सख्ती

  •  
  • Publish Date - June 13, 2019 / 04:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

किरंदुल। धरना प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों को प्रशासन ने अंतिम नोटिस जारी कर दोपहर 12 बजे तक धरनास्थल खाली करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले बुधवार रात 12 बजे तक धरनास्थल खाली करने के लिए पहला नोटिस जारी किया गया था। धरना स्थल खाली नहीं करने पर सरकार बल का भी प्रयोग कर सकती है।

पढ़ें- जंगल में दो बच्चों को मिल गया हैंड ग्रेनेड, खेल-खेल में घर लेकर आ गए मासूम, धमाके में दोनों की हा…

हालांकि धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग को राज्य सरकार ने मान ली है। इसके बाद भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। ऐसे में सरकार अब सख्ती के मूड में नजर आ रही है।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ से हो एनएमडीसी में भर्ती होने वाल…

बता दें कि आदिवासी बैलाडीला के नंदीराज पहाड़ी पर खनन की अनुमति का विरोध कर रहे हैं। आदिवासियों का मानना है कि नंदग्राम पहाड़ की पूजा वे अपने कुलदेव नंदराज के रूप में करते हैं, इसलिए वे उस पहाड़ की खुदाई होने नहीं दे सकते हैं। इसको लेकर ही बीते 7 जून से आदिवासियों का समूह एनएमडीसी के सामने धरना देकर प्रदर्शन कर रहा है।

पढ़ें- माओवादियों की मांद में सुरक्षाबलों की दबिश, देसी रॉकेट लॉन्चर सहित …

यही वजह है कि आदिवासी नंदराज पर्वत की खुदाई का सख्त विरोध कर रहे हैं। बतातें चलें कि इस नंदग्राम नंदीराज पहाड़ी की खुदाई का ठेका अडानी समूह की कंपनी को दिया गया है

महाकाल मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन.. देखिए