लंबे इंतजार के बाद बस्तर में बतौर आईजी रहे नक्सलियों को पानी पिलाने वाले एसआरपी कल्लूरी को पीएचक्यू में जिम्मेदारी दे दी गई है. उन्हें पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. बस्तर में मानवाधिकार हनन के मामलों पर एनएचआरसी की सख्त टिप्पणी के बाद राज्य सरकार ने एक फरवरी को एसआऱपी कल्लूरी को तीन महीने की छुट्टी पर रहने का निर्देश दिया था। कल्लूरी को छुट्टी पर भेजने के बाद डीआईजी सुंदरराज को प्रभारी आईजी के तौर पर बस्तर में तैनाती दी गई थी. इधर छुट्टी से लौटने के बाद राज्य सरकार ने एसआऱपी कल्लूरी को बगैर जिम्मेदारी पीएचक्यू अटैच कर दिया गया था.
छत्तीसगढ़ में कुपोषण 70 से 35 पर आया-मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह
इस दौरान कल्लूरी दिल्ली की शैक्षणिक संस्थाओं में लेक्चर देने भी जाते रहे हैं. साथ ही गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट भी इस दौरान ही किया गया. तबियत ठीक होने के बाद हाल ही में कल्लूरी रायपुर लौटे है। मंत्रालय से गृह विभाग के उप सचिव डी के माथुर के हस्ताक्षर से आज एसआऱपी कल्लूरीके नाम का आदेश जारी किया गया है