गौरेला के खोडरी के स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के रहस्यमय तरीके से गायब होने के लगातार मामले आ रहे है। दरअसल खोडरी गांव में स्थित स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा कमली जिसके मां बाप पास के गांव में मजदूरी करने गये थे कमली आसपास के लोगों को गौरेला जाने की बात कहते हुए घर से 14 फरवरी की दोपहर को निकली थी पर आज तक वापस नहीं आई। मजदूर मां बाप को आने पर बेटी के गायब होने की जानकारी मिली जिसको लेकर आसपास के गांवों में काफी पतासाजी की गयी पर कमली का कोई पता नहीं चला तब थकहारकर परिजनों ने गौरेला थाने में कमली के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर गौरेला पुलिस ने फौरन जांच शुरू कर दी।
जांजगीर-चाम्पा पहुंची चरणदास महंत की ‘हसदेव जनयात्रा’, पुनिया के दौरों को बताया लाभदायक
वहीं दो महीने में स्कूली छात्राओं के रहस्यमय तरीके से गायब होने का यह तीसरा मामला है जबकि 21 दिसंबर को भी खोडरी की हाईस्कूल से ही दो छात्रांए रहस्यमय तरीके से गायब हुई थी जोकि करीब दस दिनों के बाद घर वापस आयी जिस मामले में स्कूल प्रबंधन ने गौरेला थाने में सूचना देने में लापरवाही बरती थी।
वेब डेस्क, IBC24