रायपुर, छत्तीसगढ़। सीएम बघेल ने एम्स रायपुर के नर्सिंग अधिकारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी है। सीएम ने ट्वीट कर अफसर की हौसलाअफजाई की है।
पढ़ें- रायपुर पुलिस कर्मियों को दिए गए 500 नग N-95 मास्क, डॉ अब्बास नकवी..विकास तिवारी और गौतम कक्कड़ की…
प्रदेश में पहले स्वास्थ्य सेवक के COVID-19 पॉजिटिव होने की खबर चिंताजनक जरूर है लेकिन हमें यकीन है कि जिस प्रकार से हमारे सेनानियों ने इस लड़ाई को एक कुशल योद्धा के रूप में लड़ा है, अल्प विराम के बाद पुनः स्वस्थ होकर वो हम सबके बीच होंगे।
हम उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। https://t.co/GwVWsgC52K
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 25, 2020
पढ़ें- सीएम बघेल ने दुकान खोलने की अनुमति देने केंद्रीय गृह मंत्रालय का जत…
उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में पहले स्वास्थ्य सेवक के COVID-19 पॉजिटिव होने की खबर चिंताजनक जरूर है लेकिन हमें यकीन है कि जिस प्रकार से हमारे सेनानियों ने इस लड़ाई को एक कुशल योद्धा के रूप में लड़ा है, अल्प विराम के बाद पुनः स्वस्थ होकर वो हम सबके बीच होंगे। हम उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।
पढ़ें- कोटा से छात्रों को लाने 97 बसें भेजी गई, 95 बस छात्रों के लिए और 2 …
बता दें एम्स रायपुर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर जानकारी दी थी कि AIIMS रायपुर के नर्सिंग अधिकारी COVID 19 परीक्षण में सकारात्मक पाए गए हैं। बहादुर कोरोना योद्धा COVID वार्ड में तैनात थे। वह 10 दिनों की ड्यूटी के बाद 14 अप्रैल से संगरोध में थे। हम उनकी देखभाल के लिए प्रतिबद्ध हैं।