आज पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी मंदिर हसौद के चंदखुरी में किसानों से मुलाकात की और खेत की मिट्टी अपने हाथ में लेकर चुनाव के लिए तैयार किए गए अपने शपथ पत्र पढ़ा…शपथ पत्र पढ़ने के बाद इसका एक बड़ा प्रारूप जोगी ने खेत में ही लगवाया।
आपको बता दें कि अजीत जोगी ने बिलासपुर हाईकोर्ट से एक शपथ पत्र बनवाया… जिसमें किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य और उनका ऋण मुक्त करने का जिक्र है…अजीत जोगी के मुताबिक यदि उनकी सरकार बनी तो वो शपथ पत्र में लिखी गई हर एक बात को पूरी करेंगे..वहीं जोगी की शपथ पॉलिटिक्स पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर ने पब्लिसिटी स्टंट बताया।