अमित शाह के दौरे पर तेज हुई आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति

Ads

अमित शाह के दौरे पर तेज हुई आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति

  •  
  • Publish Date - June 9, 2017 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस ने अखबारों पर ही विज्ञापन न छापने का आरोप लगाया है। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है, वहीं जनता कांग्रेस के संस्थापक अजीत जोगी ने अमित शाह को चिट्ठी लिखकर साल 2013 में भाजपा के घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की मांग की है। जोगी ने अपने पत्र के साथ भाजपा के घोषणा पत्र की कॉपी भी संलग्न की है। वहीं जोगी ने सतनामी समाज के लोगों को अमित शाह के लंच में नहीं बुलाए जाने पर आपत्ति जताई है।