आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,672 नए मामले आए

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,672 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - July 17, 2021 / 03:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

अमरावती, 17 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को बढ़कर 25,000 से अधिक हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि सुबह नौ बजे तक 24 घंटे में संक्रमण के 2,672 नए मामले सामने आए, जबकि 2,467 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। राज्य में एक दिन में 18 और मौतें हुई हैं।

राज्य में अब तक कुल 18,98,966 लोग ठीक हो चुके हैं और 13,115 मौतें हो चुकी है। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,041 है।

संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,37,122 हो गए।

इस बीच, सिक्किम में शनिवार को 157 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे राज्य में कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 23,237 हो गए, जबकि दो और मौत के बाद हिमालयी राज्य में मृतकों की संख्या 321 हो गई।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि हिमालयी राज्य में अब 2,256 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 20,400 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और 260 मरीज अब तक दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

भाषा कृष्ण अविनाश

अविनाश