पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर हमारे किसी भी जहाज पर हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे : पाकिस्तान

Ads

पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर हमारे किसी भी जहाज पर हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे : पाकिस्तान

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 08:18 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि लाल सागर में उसके ध्वज वाले जहाजों या समुद्री हितों के खिलाफ अगर कोई भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई की गई तो वह उसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘गंभीर खतरा’ मानेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी का यह बयान साप्ताहिक प्रेस वार्ता में तब आया, जब यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न हमला किया।

अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान के ध्वज वाले जहाजों या उसके वाणिज्यिक जहाजों पर किसी भी हमले को ‘‘पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा और उसका तत्काल करारा जवाब दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इस शत्रुतापूर्ण हरकत को देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जाएगा। अंद्राबी ने कहा, ‘‘हम आत्मरक्षा के तहत जवाबी कार्रवाई करेंगे।’’

सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौते के बावजूद, पाकिस्तान अब तक सशस्त्र संघर्ष में शामिल होने से बचा रहा है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश