रायपुर। छत्तीसगढ़ में रैपिड एंटीजन तकनीक से जांच शुरू होने से अस्पतालों में संदिग्धों की तुरन्त जांच हो रही है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा कम हो गया है। अब तक मानव शरीर में वायरस के खिलाफ डेवलप एंटीबॉडी की जांच की जा रही थी।
पढ़ें- 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पोस्टल बैलेट सुविधा देने पर रोक, चुनाव आयोग का फैसला
लेकिन इस टेस्ट किट की सहायता से शरीर में मौजूद एंटीजन से कोरोना वायरस का पता लगा रहे हैं। अब 8 घंटे की जगह केवल 30 मिनट में ही रिपोर्ट मिल रही है। छत्तीसगढ में 4 दिन के भीतर ही 2541 लोगों की जांच हो चुकी है।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 197 कोरोना पॉजिटिव मिले, र…
इधर स्वास्थ्य मंत्री कह रहे कि RTPCR टेस्ट सबसे बेहतर जांच है। लेकिन एंटीजन टेस्ट किट की सहायता से जांच में तेजी आई है।
पढ़ें- गौ सेवा आयोग में हुए भ्रष्टाचार की होगी जांच, अध्यक…
बता दें कि छत्तीसगढ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जांच में तेजी लाने का फैसला लिया गया है। इसलिए RTPCR लैब स्थापित हो रहे हैं। वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की भी सहायता ली जा रही है।