पिकनिक स्पॉट में पर्यटकों से मारपीट, लाठी-डंडों से लैस गुंडों ने किया हमला

पिकनिक स्पॉट में पर्यटकों से मारपीट, लाठी-डंडों से लैस गुंडों ने किया हमला

पिकनिक स्पॉट में पर्यटकों से मारपीट, लाठी-डंडों से लैस गुंडों ने किया हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 13, 2019 11:31 am IST

अंबिकापुर। अंबिकापुर के घुनघुट्टा पिकनिक स्पॉट से पर्यटकों के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। मारपीट का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद ऐसी जगहों पर जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

पढ़ें-वाणिज्य कर मंत्री टी एस सिंहदेव ने विभागीयअधिकारियों और व्यापारियों के साथ ली बैठक

दरअसल बाल कल्याण समिति और सुधार ग्रह की महिलाओं को लेकर एनजीओ की टीम के साथ चाइल्डलाइन की समिति शैक्षणिक भ्रमण पर घुनघुट्टा पहुंची थी। लोगों का आरोप है कि वहां मौजूद चौकीदार ने पहले उनके साथ विवाद किया और फिर बाहर से लाठी-डंडों से लैस गुंडे बुलाकर मारपीट की। पुलिस में हुई शिकायत के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। और वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन एक पिकनिक स्पॉट से आई इस तरह की तस्वीर ने एक बार फिर से इस तरह की जगहों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


लेखक के बारे में