देवास। स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा को नोटिस ज़ारी किया गया है। दरअसल यह मामला पेड न्यूज़ को लेकर जारी किया गया है। ज्ञात हो कि अलग अलग समाचार पत्रो में लगी न्यूज़ के चलते आयोग ने संदिग्ध पेड न्यूज़ के रूप में उन्हें चिन्हित किया था।दरअसल देवास कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 के अन्तर्गत संदिग्ध पेड न्यूज के दो मामलों में अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किये गये हैं।दरअसल विधानसभा क्षेत्र हाटपीपल्या के बीजेपी प्रत्याशी दीपक जोशी को रिटर्निंग अधिकारी हाटपीपल्या द्वारा संदिग्ध पेड न्यूज के मामले में नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने दिनांक 03-11-2018 को एक दैनिक समाचार पत्र में “ईमानदार और बेदाग छवि के साथ टॉप टेन मंत्रियों सूची में शामिल” शीर्षक से प्रकाशित समाचार को जिला स्तरीय एमसीएमसी द्वारा संदिग्ध पेड न्यूज के रूप में चिन्हित किया गया था।
ये भी पढ़ें –शिवराज को झटका, साले संजय मसानी के बाद अब दामाद ने भी किया कांग्रेस प्रवेश
इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ के कांग्रेस प्रत्याशी सज्जनसिंह वर्मा को रिटर्निंग अधिकारी सोनकच्छ द्वारा संदिग्ध पेड न्यूज के मामले में नोटिस जारी किया गया है। दिनांक 05-11-2018 को एक दैनिक समाचार पत्र में श्याम होलानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष जन्म दिन विशेष” शीर्षक से प्रकाशित समाचार में प्रत्याशी सज्जनसिंह वर्मा के फोटो प्रकाशित हुए हैं, जिन्हें एमसीएमसी द्वारा संदिग्ध पेड न्यूज के रूप में चिन्हित किया गया है और दोनों प्रत्याशीयो को नोटिस दिया गया है और जवाब मांगा गया है।