महिला मतदाता के लिए बनाया गया खास संगवारी मतदान केंद्र

Ads

महिला मतदाता के लिए बनाया गया खास संगवारी मतदान केंद्र

  •  
  • Publish Date - November 12, 2018 / 03:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

चित्रकोट। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान देखकर लग रहा है कि इस लोकतंत्र के महापर्व में आम जनता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहती है। इसी के चलते चित्रकोट विधानसभा में संगवारी मतदान केंद्र उसरीबेड़ा में बनाया गया है जिसे पिंक बूथ भी कहा जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर पोलिंग शुरू, दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में ब्लास्ट

इस मतदान केंद्र की खासियत यह है कि इसमें पीठासीन अधिकारी व 3 मतदान अधिकारी महिलाएं हैं इसके अलावा स्थानीय थाने से महिला कॉन्स्टेबल भी इस बूथ में मौजूद हैं,इस बूथ की सुरक्षा सी आई एस एफ जवानों के हाथों है। इस बूथ को मॉडल बूथ की तरह बनाया गया है व इसे जगदलपुर स्थित कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह केंद्र विधानसभा का एकमात्र संगवारी केंद्र है।

यहां ये बताना जरुरी है कि राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद पिंक बूथ का नाम बदलकर संगवारी मतदान केंद्र कर दिया गया है। यही नहीं गुलाबी की जगह भवन की दीवारों पर दूसरे रंग किए गए है। दिलचस्प बात ये है कि राजनांदगांव के इतिहास में पहली बार है जब महिला कर्मचारियों की निगरानी में केवल महिलाएं इन बूथों में मतदान करेंगी।

एक नज़र संगवारी मतदान केंद्र पर
बस्तर में 3 संगवारी बूथ
दंतेवाड़ा में 2 संगवारी बूथ
सुकमा में 2 संगवारी बूथ
बीजापुर में 2 संगवारी बूथ
नारायणपुर में 3 संगवारी बूथ
कोंडागांव में 5 संगवारी बूथ
कांकेर में 6 संगवारी बूथ
राजनांदगांव में 7 संगवारी बूथ