बैतूल। मध्यप्रदेश के कई हिस्से में भारी बारिश के बाद बाढ़ हालत बन गए हैं। धार नदी में बाढ़ से बैतूल-भोपाल मार्ग शनिवार देर रात से बंद है। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है। 108 एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
देखें वीडियो-
शाजापुर में भी शनिवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई इलाकों में कमर के उपर तक पानी भर गया है। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कालापीपल इलाके में लोगों के घर पानी घुस गया है। घरों की पहली मंजिल तक पानी भर गया है। बाजार क्षेत्र में भी कई दुकान जलमग्न हो गए।
खंडवा में भी 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नर्मदा का जल स्तर खतरे के निशान से उपर बह रहा है। खंडवा में कई स्थानों पर भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 24 घंटे में 3 इंच बारिश हो चुकी है।
ग्रामीणों ने जलाया नक्सली बैनर, बंद का विरोध