रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार रात लूट की वारदात सामने आई है। खबर है कि बदमाशों ने वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे के साथ लूट पाट की है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Read More: World Cup 2019: विश्व कप में पहली बार लागू किए जाएंगे ये 7 नए नियम
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के पॉश इलाके शंकर नगर में दो बाइक सवार युवकों ने वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे को अपना शिकार बना लिया है। अज्ञात बदमाश विरेंद्र पांडे से लूटपाट कर फरार हो गए। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आरोपियों ने क्या लूटा है।