जल संसाधन विभाग के दो सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एक ईई और एक एसडीओ के खिलाफ अपराध दर्ज

Ads

जल संसाधन विभाग के दो सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एक ईई और एक एसडीओ के खिलाफ अपराध दर्ज

  •  
  • Publish Date - September 29, 2018 / 01:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

बिलासपुर। जल संसाधन विभाग के दो सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एक ईई और एक एसडीओ के खिलाफ कोटा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। कोटा-बेलगहना इलाके में 2016 में चाटापारा गांव में एक एनीकट का निर्माण किया गया था। जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि इस एनीकट का निर्माण भ्रष्टाचार के लिए ही किया गया था। बता दें कि सिर्फ ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए इसका डिजाइन बदल दिया गया। जिसके बाद  निर्माण इतना घटिया हुआ था, कि बारिश में इस एनीकट का बड़ा हिस्सा बह गया. जिसे फिर बनाया गया। 

ये भी पढ़ें –लोकायुक्त का छापा ,दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

इन सब के बाद इस  भ्रष्टाचार की शिकायत राज्य शासन समेत कई एजेंसियों की गई थी।जिसके बाद  राज्य शासन ने एक विशेष टीम का गठन इस घोटाले की जांच के लिए किया था। इस टीम ने जांच की और पाया कि एनीकट के निर्माण में गड़बड़ियां हुई थीं और डिजाइन भी बदला गया था। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर कोटा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत धारा 467,468, 471,472 के तहत सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विजय कुमार श्रीवास्तव, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एसके अवधिया, एग्जिक्यूटिव इंजीनियर आर एस नायडू, एसडीओ इम्तियाज अली सिद्दीकी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 

वेब डेस्क IBC24