सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है बीजेपी, चौथी बार सीएम बन सकते हैं शिवराज

Ads

सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है बीजेपी, चौथी बार सीएम बन सकते हैं शिवराज

  •  
  • Publish Date - March 21, 2020 / 08:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

भोपाल। सीएम कमलनाथ के इस्तीफे के बाद बीजेपी 25 मार्च तक सरकार बनाने का दावा कर सकती है।प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से बंद कमरे में चर्चा हो रही है। बैठक में फग्गन सिंह कुलस्ते, भूपेंद्र सिंह मौजूद हैं।

पढ़ें- दो दिन के लिए जबलपुर में लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, लोगों से सहयोगी की अपील 

वहीं मध्य प्रदेश में तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुकी शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सीएम की रेस में सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री के पद के लिए नरेन्द्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा और थावर चंद गहलोत के नामों पर भी चर्चा चल रही है।

पढ़ें- कोरोना से बचाव : महाकाल के दर्शनों पर रोक, किसी भी श्रद्धालु को मंद..

पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया ने बताया कि पार्टी के पास योजना है। उम्मीद है कि कोई कठिनाई नहीं होगी. बीजेपी के पास अनुभवी नेतृत्व है। परंपरा के आधार पर नेतृत्व का चयन होगा. विधायक दल नए मुख्यमंत्री का चयन करेगा, यह प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में होगी।

पढ़ें- कोरोना को लेकर स्पाइस जेट की सभी उड़ानें रद्द, एक भी फ्लाइट नहीं आए…

कर्नाटक में भी ऐसा ही हुआ है। लेकिन शिवराज को पार्टी के भीतर से ख़ामोश चुनौतियां भी मिल रही हैं। नरोत्तम मिश्रा से लेकर नरेंद्र सिंह तोमर तक के नाम हवा में हैं। इसलिए कोई खुल कर कुछ नहीं बोल रहा।