भाजपा सरकार दिल्ली को किसानों से दूर कर रही है : जयंत चौधरी

Ads

भाजपा सरकार दिल्ली को किसानों से दूर कर रही है : जयंत चौधरी

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 05:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

बागपत (उप्र), 23 दिसम्बर(भाषा) राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दिल्ली को किसानों से दूर कर रही है, किसानों को इसके बारे में सोचना चाहिए।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर जयंत चौधरी यहां के चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पहुंचे और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने प्रांगण में आयोजित हवन में आहुति दी।

जयंत चौधरी ने कहा, ”बागपत की धरती में कुछ तो खास था जो उसने चौधरी चरण सिंह को अपना प्रतिनिधि बनाया। आपने हर मोड़ पर चौधरी चरण सिंह का सहयोग और मार्गदर्शन किया। आपकी वजह से वह सत्ता पक्ष में भी रहे मगर आज हमें अपने अस्तित्व को पहचानने की जरूरत है।”

नये कृषि कानूनों को पूंजीपतियों के हित में बताते हुए जयन्त ने कहा कि रालोद किसानों के साथ है, जहां भी किसान आंदोलन करेंगे वहीं रालोद उनका साथ देगा।

भाषा सं जफर शफीक