बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शुक्रवार सुबह तीन दिनों के दौरे पर रायपुर पहुंचकर बिलासपुर के लिए रवाना हो गए. अरुण सिंह मुंगेली में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मिशन 2018 को लेकर अरुण सिंह का दौरा काफी अहम है. माना जा रहा है कि मोदी और शाह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जो टास्क दिए हैं, उसकी तैयारी का जायजा अरुण सिंह लेंगे.