भाजपा ने रद्द की शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुज्जर की सदस्यता, कुछ ही घंटे पहले ज्वॉइन की थी पार्टी

भाजपा ने रद्द की शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुज्जर की सदस्यता, कुछ ही घंटे पहले ज्वॉइन की थी पार्टी

भाजपा ने रद्द की शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुज्जर की सदस्यता, कुछ ही घंटे पहले ज्वॉइन की थी पार्टी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 30, 2020 3:58 pm IST

लखनऊ: संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 11 महीने पहले हुए प्रदर्शन में कथित तौर पर गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति ने बुधवार को गाजियाबाद में भाजपा की सदस्यता ले ली। हालांकि कपिल गुज्जर नामक इस व्यक्ति की सदस्यता कुछ ही समय के लिए रही, क्योंकि भाजपा में शामिल होने की खबर फैलने के बाद पार्टी ने उसकी सदस्यता निरस्त कर दी।

Read More: सांस लेने में तकलीफ के कारण 4 साल के मासूम की मौत, प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कर बच्चे को अस्पताल में किया गया था भर्ती

उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव जेपीएस राठौर ने गुज्जर के भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘गाजियाबाद के स्थानीय भाजपा नेताओं ने गुज्जर को पार्टी में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की थी। हालांकि पार्टी के राज्य स्तरीय नेतृत्व को जब इसकी जानकारी हुई तब गुज्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई।’’

Read More: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किए हायर सेकण्डरी और हायर सेकण्डरी व्यवसायिक के पूरक परीक्षा परिणाम, देखें

गाजियाबाद महानगर भाजपा इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘आज बसपा के कुछ सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। उनमें कपिल गुज्जर भी शामिल था। हमें उसके विवादास्पद अतीत के बारे में जानकारी नहीं थी। जैसे ही हमें पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली, पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व ने गुज्जर की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी।’’

Read More: राम मंदिर सेवा यात्रा : सद्भाव पर भारी टकराव! यात्रा पर पथराव..आखिर कौन बिगाड़ना चाहता है प्रदेश का माहौल?

गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के जामिया नगर स्थित शाहीन बाग में महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान गत एक फरवरी को गुज्जर ने हवा में कथित तौर पर दो गोलियां चलाई थी। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

Read More: CMHO ने 58 निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा नोटिस, टीकाकरण के लिए कल 11 बजे तक कर्मचारियों की जानकारी देने का अल्टीमेटम

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"