बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय पर थाने में मामला दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय पर थाने में मामला दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय पर थाने में मामला दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 14, 2020 5:48 pm IST

इंदौर। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आचार संहिता उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया है। प्रचार के दौरान आरती की थाली में नोट डालने का मामले में यह कार्रवाई की गई है। बाणगंगा थाना पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: सांसद विजय बघेल ने शुरू किया आमरण अनशन, गिरफ्तार बीजेपी नेताओं की रिहाई की कर रहे मांग

बता दें कि सांवेर उपचुनाव के प्रचार के दौरान आरती की थाली में पैसे रखने का वीडियो वायरल हुआ था, ​जिसके बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा विधायक पर हमला बोला था, इसे आचार संहिता का उल्लंघन का मामला बताकर कार्रवाई की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: #IBC24AgainstDrugs: ब्रॉउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, नशीली दवा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com