महिला की मृत्यु मामले में भाजपा ने मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया

महिला की मृत्यु मामले में भाजपा ने मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया

महिला की मृत्यु मामले में भाजपा ने मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: February 27, 2021 10:35 am IST

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र भाजपा की महिला इकाई ने शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में वन मंत्री संजय राठौड़ के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिनका नाम पुणे में एक महिला की मौत से जोड़ा जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, नासिक, सिंधुदुर्ग, औरंगाबाद और अन्य शहरों के प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शन किया। इसके तहत प्रदर्शनकारियों ने इन शहरों की प्रमुख सड़कों को भी बाधित करने की कोशिश की।

उल्लेखनीय है कि आठ फरवरी को पुणे के हडपसर इलाके में एक इमारत से कथित तौर पर गिरने से महिला की मौत हो गई थी। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में और विपक्षी भाजपा की ओर से दावा किया गया कि इस 23 वर्षीय महिला की मौत से राठौड़ का संबंध है।

मुंबई के प्रदर्शन में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘ ऐसे व्यक्ति को राज्य मंत्रिमंडल में नहीं होना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार उन्हें हटाने में देरी कर रही है। इसलिए हम सड़कों पर उतरे हैं।’’

भाजपा ने पहले ही घोषणा की है कि अगर एक मार्च (सोमवार)से शुरू हो रहे विधानमंडल सत्र से पहले राठौड़ को मंत्री पद से हटाया नहीं गया तो वह सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चलने देगी।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में