प्रदेश सरकार के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदेश सरकार के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदेश सरकार के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध-प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 17, 2019 9:04 am IST

इंदौर। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के 6 महीने पूरे होने पर बीजेपी युवा मोर्चा ने इंदौर में विरोध-प्रदर्शन किया। शहर के रीगल चौराहे पर बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धी के लिए यज्ञ किया। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं,सदबुद्धी के लिए हवन में आहूतियां भी दी।

ये भी पढ़ें: HC का बड़ा फैसला: असिस्टेंट प्रोफेसर्स भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट रद्द, 

बीजेपी का आरोप है, कि ‘6 महीने के दौरान मध्यप्रदेश फिर से बिमारूं राज्य बन चुका है। युवा बेरोजगार हैं, किसान आत्महत्या कर रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ठप है। तबादला उद्योग बढ़ रहा है, और छात्रों की छात्रवृत्ति रुक चुकी है। सरकार के मंत्री केवल अपनी जेब भरने में लगे हुए है’।

ये भी पढ़ें: सुकमा कलेक्टर चंदन कुमार और एसपी शलभ सिन्हा अचानक पहुंचे नक्सलियों के इलाके, गांव के 

वहीं बीजेपी युवा मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि फिलहाल, बीजेपी का ये सांकेतिक धरना प्रदर्शन है, लेकिन प्रदेश सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो। इससे भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे, और ये विरोध की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। बता दे कि इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/MyiMRuAWoLk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में