लोकसभा में बीजेपी की राह कठिन! चुनावी तैयारी से दूर नजर आ रहे नेता

Ads

लोकसभा में बीजेपी की राह कठिन! चुनावी तैयारी से दूर नजर आ रहे नेता

  •  
  • Publish Date - February 22, 2019 / 11:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

रायगढ़। रायगढ़ जिले में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। लोकसभा चुनाव सिर पर है और पार्टी आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है। सांसद विष्णुदेव साय रायगढ़ लोकसभा सीट से पांचवीं पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं, जिला भाजपा चुनावी तैयारी में जुटने के बजाय कैंपेन से दूर नजर आ रही है।

पढ़ें-पंचायत इंस्पेक्टर को धमकी, कांग्रेस सेवादल महिला विंग की सदस्य पर आरोप.. देखें वीडियो

रायगढ़ के पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल और उनके समर्थकों का बड़ा गुट सांसद से लंबे समय से नाराज चल रहा है। जिसकी वजह से ज्यादातर कार्यक्रमों से वे दूर नजर आ रहे हैं। कमोबेश बीजेपी नेता गिरधर गुप्ता, जिला महामंत्री उमेश अग्रवाल के साथ-साथ सारंगढ़ और धरमजयगढ़ में भाजपा का एक बड़ा गुट भी सांसद से नाराज है।

पढ़ें-आईएएस प्रियंका शुक्ला नई हेल्थ डायरेक्टर, परिवार कल्याण विभाग भी सं…

सांसद पर गिने-चुने कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो देने और निष्क्रियता के आरोप भी लगते रहे हैं। ऐसे में भाजपा के लिए अपनों की ही नाराजगी भारी पड़ सकती है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटें गंवाने के बाद विधायक प्रत्याशियों ने भितरघातियों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया था। लेकिन संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल भाजपा जिले में बिखरी नजर आ रही है। जिस पर कांग्रेस नेता चुटकी ले रहे हैं।