ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : प्रेमी ने ही की थी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, परिजनों के साथ घूमता रहा हत्यारा, साइंस कॉलेज हॉस्टल के ​पास मिला था कंकाल

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : प्रेमी ने ही की थी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, परिजनों के साथ घूमता रहा हत्यारा, साइंस कॉलेज हॉस्टल के ​पास मिला था कंकाल

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : प्रेमी ने ही की थी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, परिजनों के साथ घूमता रहा हत्यारा, साइंस कॉलेज हॉस्टल के ​पास मिला था कंकाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 22, 2021 1:35 pm IST

ग्वालियर। बीते शनिवार को सांइस कॉलेज हॉस्टल के पास मिले कंकाल के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की हत्या की थी, आरोपी युवक ने गला दबाकर शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें: राशन की कालाबाजारी करने पर PDS दुकान संचालक पर FIR दर्ज, कलेक्टर ने संपत्ति नीलाम कर राशि वसूली क…

हत्या करने के बाद किसी को शक न हो इसलिए हत्यारा प्रेमी उसके परिजनों के साथ घूमता रहा। युवक प्रेमिका पर किसी और से बात करने का शक करता था। मृतका पहले पति को तलाक देकर अपने मायके में रह रही थी।

ये भी पढ़ें: सांची विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति, अहमदाबाद की प्रोफेसर नी…

मृतका और आरोपी के बीच बीते दो साल से प्रेम संबंध था,झांसी रोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते शनिवार को साइंस कॉलेज हॉस्टल के पास मृतका का कंकाल मिला था, यह कंकाल 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: शहडोल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म में भाजपा नेता शामिल, कमलनाथ ने…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com