बीएमसी ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर होली मनाने पर लगायी रोक

Ads

बीएमसी ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर होली मनाने पर लगायी रोक

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 05:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

मुम्बई, 23 मार्च (भाषा) कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि 28 और 29 मार्च को निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने की अनुमति नहीं होगी।

शहर में मंगलवार को कोविड-19 के 3,512 नये मामले सामने आये और आठ मरीजों की जान चली गयी।

नगर निकाय ने एक परिपत्र में निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर प्रतिबंध की घोषणा की।

परिपत्र में कहा गया है कि उल्लंघनकर्ताओं पर महामारी रोग अधिनियम, 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

भाषा राजकुमार नीरज

नीरज