नदी के किनारे से अज्ञात बच्ची का शव बरामद

Ads

नदी के किनारे से अज्ञात बच्ची का शव बरामद

  •  
  • Publish Date - November 7, 2020 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

बांदा (उप्र), सात नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में बागै नदी के किनारे से पुलिस ने शुक्रवार को दस साल की अज्ञात बच्ची का शव बरामद किया है।

कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामाश्रय सिंह ने शनिवार को बताया, ‘लोहरा गांव के कुछ ग्रामीणों की सूचना पर बागै नदी के किनारे से करीब दस साल की एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। शव कई दिन पुराना लग रहा है, उसका सिर सड़ जाने से पहचान नहीं हो पा रही है।’

उन्होंने बताया, ‘बच्ची काले रंग की अंडर वियर और सफेद रंग की फ्रॉक पहने हुए है। आस-पास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की गई है, पर अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई।’

एसएचओ ने बताया, ‘बच्ची का शव 72 घण्टे के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया गया है, इसके बाद उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।’

भाषा सं जफर रंजन

रंजन