प्रतापगढ़ (उप्र) 20 दिसंबर।(भाषा) जिले के थाना जेठवारा पुलिस ने एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार की रात दो आरोपियों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को बताया कि थाना जेठवारा पुलिस को क्षेत्र के एक गांव की 40 वर्षीय महिला ने शनिवार को सूचना दी कि गत 13 दिसंबर की रात उसके घर के निकट बाग़ में जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर राजन सिंह (27) व संजय सिंह (26) ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उनको गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं. आनन्द प्रशांत
प्रशांत