नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने की घटना में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने की घटना में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 22, 2021 / 10:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 मार्च (भाषा) जिले में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत रविवार को जिले के पुरकाजी पुलिस थाने में की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू और अक्षय के खिलाफ भादंवि की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभी फरार हैं।

पीड़िता के पिता के अनुसार, दोनों आरोपी उनके साथ इलाके में एक ईंट के भट्टे में काम करते थे।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश