छग : क्षेत्रिय फिल्म “खलिहान” के प्रमोशन में जुटी टीम

Ads

छग : क्षेत्रिय फिल्म "खलिहान" के प्रमोशन में जुटी टीम

  •  
  • Publish Date - August 17, 2017 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

 

आगामी 25 अगस्त को छॉलीवुड के मशहूर कलाकार शेखर सोनी अपनी पारिवारिक फिल्म खलिहान लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। किसान और खेती-किसानी के मुददे को लेकर बनी इस फिल्म को देखने के लिए जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग राजनांदगांव के डोंगरगांव में हुई है।इसी वजह से फिल्म के प्रमोशन की शुरूआत डोंगरगांव से हुई…फिल्म के सभी कलाकारों ने डोंगरगांव में एक खुली गाड़ी में सवार होकर रैली निकाली।फिल्म में राजनांदगांव के कलाकार देवेंद्र साहू ने भी अभिनय किया।वहीं खलिहान के कलाकारों को देखने के लिए डोंगरगांव की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर कलाकारों का अभिवादन कर रहे थे।फिल्म की शूटिंग डोंगरगांव के अलावा भेड़ाघाट, राजिम, रायपुर सहित कई जगहों पर की गई । खलिहान फिल्म के निर्माता, निर्देशन, गीतकार, संगीत… शेखर सोनी ने ही दिया है।