Chhattisgarh Transfer List: कल जारी ट्रांसफर आदेश में संशोधन, इन अधिकारियों को फिर मिली दूसरी जगह पदस्थापना, देखें पूरी सूची

Ads

  •  
  • Publish Date - January 18, 2025 / 02:40 PM IST,
    Updated On - January 18, 2025 / 02:53 PM IST

Chhattisgarh Transfer List: Image source- IBC 24 customise

रायपुर: Chhattisgarh Transfer List छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पहले जारी तबादले लिस्ट में 60 अफसरों का नाम शामिल है। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित आदेश जारी है। इस संशोधित आदेश में 6 अफसरों का तबादला आदेश बदला है।

Read More: Statement of Minister OP Chaudhary: ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी है उनकी स्थिति’.. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Chhattisgarh Transfer List आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शशिकांत कुर्रे को कोरबा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। डॉ. दिप्ती वर्मा को बेमेतरा जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया है। संजय कुमार मरकाम को सूरजपुर के डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। शशिकांत कुर्रे को कोरबा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। शशिकुमार चौधरी को जांजगीर चांपा जिले का डिप्टी कलेक्टर बनाया है। जबकि गिरीश कुमार रामटेके को प्रबंधक, भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर अटल नगर से सचिव, भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थापना दी गई है। जबकि घासीराम मरकाम को गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से नहीं हटाया गया है। वहीं इंदिरा देवहारी को धमतरी जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

देखिये ट्रांसफर का संशोधित आदेश

 

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला क्यों किया गया?

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 60 अफसरों का नाम था।

कौन-कौन से अधिकारियों के तबादले में संशोधन किया गया है?

संशोधित आदेश में 6 अधिकारियों के तबादले में बदलाव किया गया है, जिसमें शशिकांत कुर्रे, डॉ. दिप्ती वर्मा, संजय कुमार मरकाम, शशिकुमार चौधरी, गिरीश कुमार रामटेके, और इंदिरा देवहारी के नाम शामिल हैं।

शशिकांत कुर्रे को किस पद पर नियुक्त किया गया है?

शशिकांत कुर्रे को कोरबा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

डॉ. दिप्ती वर्मा को किस जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है?

डॉ. दिप्ती वर्मा को बेमेतरा जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

घासीराम मरकाम को किस पद पर नियुक्त किया गया है?

घासीराम मरकाम को गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से नहीं हटाया गया है।