रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अजय सिंह ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक बैठक ली। जिसमे उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल से उत्पन्न स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े –अमित शाह रायपुर पहुंचे, सीएम रमन ने की अगुवानी
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. एम. गीता ने बैठक में बताया कि अधिकांश जिलों में कार्यकर्ता और सहायिकाएं काम पर लौट आयी हैं, लेकिन रायपुर, महासमुन्द, सरगुजा, धमतरी, कांकेर, बस्तर और बेमेतरा जिलों में उनकी हड़ताल जारी रहने की सूचना मिली है। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि नये वित्तीय वर्ष 2018-19 में की जा चुकी है। इसलिए आंदोलन कर रही कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को समझाया जाए और अगर वे इसके बावजूद हड़ताल जारी रखती हैं, तो उन्हें नियमानुसार बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़े – मध्यप्रदेश में IBC24 का महा सर्वे: कांग्रेस पर जनता का भरोसा, शिवराज से उठा विश्वास
इसके अलावा श्री सिंह ने शराब में कोचिया प्रथा के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कोचियों पर कड़ी निगाह रखने की हिदायत दी। कोचिया प्रथा किसी भी स्थिति में दोबारा सिर न उठा पाए। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी परस्पर समन्वय से सीमावर्ती इलाकों पर भी नजर रखें, ताकि शराब की तस्करी न होने पाए। अवैध शराब के बारे में आम जनता से शिकायत प्राप्त करने के लिए आबकारी विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 14405 जारी किया गया है। मुख्य सचिव ने अधिकारियेां को इस टोल फ्री नम्बर का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।
ये भी पढ़े – रमन ने किया 14 बरस विकास पर आधारित किताब का विमोचन
वेब टीम IBC24