रायपुर। पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे दो चिटफण्ड कंपनी के डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। एक को मध्यप्रदेश के सिंगरौली और दूसरे को ओडिशा के बालासौर से पकड़ा गया है। आरोपियों ने चिटफंड का जाल फैलाकर सैकड़ों लोगों को चूना लगाया। अकेले ग्रीन रे कंपनी ने कोरबा जिले में 30 लोगों से 20 करोड़ रुपये जमा कराया था।
पढ़ें- व्यापम ने जारी किए नतीजे, पीईटी में मिहिर और पीपीटी में अनिमेश अव्वल.. देखिए
पुलिस ने चिटफंड कंपनी ग्रीन रे इंटरनेशनल के मैनेजर अभिमन्यु को गिरफ्तार किया है। घंटाघर स्थित कॉम्प्लेक्स के पास कंपनी का दफ्तर था। कंपनी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को झांसे में लेकर रकम जमा कराए थे, जिसके बाद रातों-रात कंपनी के डायरेक्टर और अन्य कर्मचारी फरार हो गए थे।
पढ़ें- हाईकोर्ट के महाधिवक्ता होंगे सतीश चंद्र वर्मा, कनक तिवारी की जगह ले…
ग्रीन रे के डायरेक्टर अभिमन्यु सेट्ठी ओडिशा के बालासौर से गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए पुलिस की एक टीम ओडिशा गई हुई थी। इसी तरह सर्वमंगला प्रॉपटी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपित रामाधार प्रजापति को मध्यप्रदेश के जिला सिंगरौली से गिरफ्तार किया है।
कांग्रेस में मंथन का दौर, हार पर समीक्षा
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/sRergZsBR_U” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>