सिविल लाइन थाना कंटेमनेंट जोन घोषित, दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, सभी पुलिसकर्मी हुए क्वारंटाइन

सिविल लाइन थाना कंटेमनेंट जोन घोषित, दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, सभी पुलिसकर्मी हुए क्वारंटाइन

सिविल लाइन थाना कंटेमनेंट जोन घोषित, दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, सभी पुलिसकर्मी हुए क्वारंटाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 6, 2020 8:41 am IST

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है, इस आरोपी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब सिविल लाइन थाना को कंटेमनेंट जोन घोषित करके सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: राजधानी में 9 नए कोरोना मरीज आए सामने, संक्रमितों में पुलिसकर्मी-स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी शामिल

सिविल लाइन थाना को कंटेमनेंट जोन घोषित करने के बाद अब आगामी आदेश तक इस थाने की सीमा में आने वाले सभी कार्य तारबाहर थाने से संचालित होंगे, बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में मैसूर से गिरफ्तार करके यहां उसे पुलिस लाई थी।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में गाया जाएगा राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com