सीएम बघेल का भानुप्रतापपुर दौरा रद्द, लगातार हो रही बारिश के कारण बदला गया कार्यक्रम
सीएम बघेल का भानुप्रतापपुर दौरा रद्द, लगातार हो रही बारिश के कारण बदला गया कार्यक्रम
भानुप्रतापपुर। सीएम बघेल का भानुप्रतापपुर का दौरा रद्द हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। भानुप्रतापपुर को सीएम बघेल शुक्रवार को कई सौगात देने वाले थे। लेकिन उनके दौरे में बारिश बाधा बन गया, और उनका दौरा स्थगित करना पड़ा।
पढ़ें- युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने NH9…
सीएम बघेल ने यहां 17 करोड़ की लागत से बने ओवर ब्रिज का लोकार्पण करने वाले थे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करने वाले थे। लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया। बुधवार को ही भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी व कांकेर कलेक्टर के एल चौहान ने सीएम बघेल के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया था।
पढ़ें- पूर्व सीएम के बेटे के खिलाफ तीसरा केस दर्ज, चिटफंड कंपनी के जरिए चीटिंग का आरोप
अमरजीत भगत का बयान.. सुनिए

Facebook


