शब-ए-बारात की इबादत घर में ही करने सीएम बघेल की मुस्लिम भाइयों से अपील, कोरोना वायरस से दुनिया को निजात दिलाने दुआ करें

Ads

शब-ए-बारात की इबादत घर में ही करने सीएम बघेल की मुस्लिम भाइयों से अपील, कोरोना वायरस से दुनिया को निजात दिलाने दुआ करें

  •  
  • Publish Date - April 8, 2020 / 04:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी मुस्लिम भाइयों से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए शब-ए-बरात की इबादत घर में ही करने की अपील की है।

पढ़ें- इंदौर में आज 40 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, 5 पॉजिटिव लोगों की थमी सांसें, 200 पार पहुंच…

मुस्लिम भाइयों के नाम जारी अपनी अपील में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि शब-ए -बरात जिसे बड़ी रात कहा जाता है इस रात को मुस्लिम भाई मस्जिदों में सामूहिक रूप से विशेष नमाज अदा करने के साथ ही अपने इलाके के मजारों और कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा और अपने मरहूमीन की बख्शीश की दुआ करते हैं ।

पढ़ें- लॉक डाउन के बीच IPS अफसरों का तबादला आदेश जारी, योगेश चौधरी बनाए गए…

उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण अभी के हालात में मस्जिदों, मजारों तथा कब्रिस्तानों में बड़ी संख्या में एक साथ लोगों का एकत्र होना उचित नहीं है, वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह जरूरी है कि इस पवित्र रात को हम अपने मरहमीन के लिए अपने घर से ही फातिहा और ईसाले सबाब करें ।

पढ़ें- एम्स ने कोरोना संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी के आरोपों का किया ख…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से देश -दुनिया को निजात मिले, इसके लिए मुस्लिम भाइयों से दुआ करने की अपील की है ।