‘छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं राम’.. सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी बधाई और शुभकामनाएं

Ads

'छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं राम'.. सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी बधाई और शुभकामनाएं

  •  
  • Publish Date - April 20, 2021 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 21 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम बसे हैं। यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया।

पढ़ें- 11 अप्रैल तक कोरोना वैक्सीन के 45 लाख डोज बर्बाद, RTI के जरिए बड़ा खुलासा.. राज्यवार देखिए वैक्सीन वेस्टेज के आंकड़े

वनवास काल के दौरान राम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है।

पढ़ें- IPL 2021: पहली बार आज दो दमदार टीमों की भिड़ंत, रोम…

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिस तरह राम ने संयम और सहनशीलता से 14 वर्षों का वनवास पूरा किया और संसाधनों तथा सेना के कम होते हुए भी लंका नरेश रावण पर विजय प्राप्त की।

पढे़ं- छुट्टी से लौटने वाले CRPF और पैरामिलिट्री फोर्स के …

विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट के इस समय में उसी तरह हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए उतने ही संयम से लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना को हराना है। बघेल ने रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।