मालगाड़ी की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत पर सीएम बघेल ने व्यक्त की संवेदना, परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

Ads

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत पर सीएम बघेल ने व्यक्त की संवेदना, परिजनों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

  •  
  • Publish Date - April 21, 2020 / 09:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले में मालगाड़ी के चपेट में आने से दो श्रमिकों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को श्रमिकों के परिवारजनों को त्वरित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दिवंगत श्रमिक सूरजपुर जिले के रहने वाले थे।

पढ़ें- मास्क नहीं लगाने वालों पर निगम सख्त, वसूला जा रहा जुर्माना.. देखिए

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के रहने वाले चार श्रमिक कमलेश्वर राजवाडे़, गुलाब राजवडे़, मोहनलाल और उमेश देवांगन पेण्ड्रा कृषि केन्द्र में कम्पोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण ले रहे थे। ये चारों श्रमिक रेल्वे लाइन के ऊपर पैदल चलते हुए सूरजपुर लौट रहे थे। आज सुबह साढे़ आठ बजे उदलकछार और दर्रीटोला के बीच रेल लाइन पर दो व्यक्ति पानी लेने के लिए उतरे एवं दो व्यक्ति रेल लाइन पर नाश्ता कर रहे थे।

पढ़ें- मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, रेलवे ट्रैक पर पैदल …

रेल लाइन कव्र्ड होने के कारण इन श्रमिकों को मालगाड़ी आने का आभास नहीं हुआ जिसके कारण 21 वर्षीय कमलेश्वर राजवाडे़ (पिता स्वर्गीय माहन लाल राजवाड़े निवासी ग्राम उच्चडीह, चैकी बसदेही, जिला सूरजपुर) और 20 वर्षीय गुलाब राजवाड़े (पिता दौलत राम राजवाड़े निवासी ग्राम नेवरा, थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर) की माल गाड़ी के चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

पढ़ें- सीएम बघेल ने जमलो मड़कम की मौत पर जताया दुख, 5 लाख की आर्थिक सहायता…

यह घटना थाना मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया के अंतर्गत हुई है। दोनों श्रमिकों का शव पोस्टमार्टम के बाद गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।

शीर्ष 5 समाचार