केंद्रीय नेतृत्व को लेकर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, परिवर्तन का मुद्दा उठाने वालों ने अभिव्यक्ति का गलत मंच चुना

केंद्रीय नेतृत्व को लेकर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, परिवर्तन का मुद्दा उठाने वालों ने अभिव्यक्ति का गलत मंच चुना

केंद्रीय नेतृत्व को लेकर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, परिवर्तन का मुद्दा उठाने वालों ने अभिव्यक्ति का गलत मंच चुना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: November 23, 2020 3:33 pm IST

रायपुर। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है, इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि जो भी लोग नेतृत्व परिवर्तन जैसे विषय उठा रहे हैं, उन्होंने अभिव्यक्ति का गलत मंच चुना है। कुछ लोगों ने पार्टी को लेकर सार्वजनिक बयान दिए, कांग्रेस पार्टी एक विचार है विचार का कोई ढांचा नहीं होता, नींव होती है।

ये भी पढ़ें:नशे के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया ‘संभव है’ अभियान, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम से …

सीएम ने आगे लिखा कि ‘नींव को करोड़ों कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से सींचा है, सड़क पर हाथ में तिरंगा, कांग्रेस का झंडा थामकर खड़े हों तब समझ आएगा कि दिक्कत न नींव में, न ढांचे में है। बता दें कि मध्यप्रदेश और बिहार में हाल ही में हुए चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: रविशंकर विश्वविद्यालय में कल से होने वाली LLM की परीक्षाएं स्थगित, …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com