राजनांदगांव में CM रमन सिंह ने किया 468 करोड़ रुपए के सात सड़कों का भूमिपूजन

Ads

राजनांदगांव में CM रमन सिंह ने किया 468 करोड़ रुपए के सात सड़कों का भूमिपूजन

  •  
  • Publish Date - May 25, 2017 / 03:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बुधवार को राजनांदगांव जिले के ठेलकाडीह और छुरिया इलाके के बम्हनी चारभांठा गांव पहुंचे। उन्होंने जिले के अलग-अलग इलाकों में 468 करोड़ रुपए की लागत से सात सड़कों का भूमिपूजन किया। PWD के तहत कुल 160 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। मुख्यमंत्री ने सौर सुजला योजना समेत उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों को सौगात दी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 160 करोड़ रूपये की लागत से 144 सोलर पंप से पेयजल योजना की शुरूआत की। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस और गैस चुल्हे का वितरण किया। ठेलकाडीह में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सूखा प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण भी किया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत, सांसद अभिषेक सिंह, डोंगरगढ़ विधायक सरोजनी बंजारे, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री भी मौजूद थे।