मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना की जांच SIT से कराने के दिये निर्देश

Ads

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना की जांच SIT से कराने के दिये निर्देश

  •  
  • Publish Date - January 6, 2021 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

लखनऊ, छह जनवरी (भाषा) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर श्मशान स्थल की दुर्घटना की जांच एसआईटी से कराने के निर्देश दिये हैं।

ये भी पढ़ेंःमंच से सीएम शिवराज ने माफिया-मिलावटखोरों को दी चेतावनी, मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो बर्बाद कर दूंगा

यह जानकारी बुधवार को यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मुरादनगर श्मशान स्थल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद और प्रत्येक आवासहीन परिवार को आवास उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य से सरकारी धन के हुए नुकसान की भरपाई संबंधित ठेकेदार तथा अभियंताओं से करने और अभियुक्तों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे ।

ये भी पढ़ेंः खजाने का लालच दिखाकर 5 हत्याएं की, उम्रकैद की सजा काटी, जेल से छूटत…

रविवार को हुए हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी तथा कई अन्य व्यक्ति घायल हो गये थे ।

हादसे के बाद मुरादनगर नगर पालिका की ईओ निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई चंद्रपाल व सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रविवार की रात को रिपोर्ट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ेंःसंभाग के नए कमिश्नर ए कुलभूषण टोप्पो ने कार्यभार ग्रहण किया, रायपुर के साथ दुर्ग संभाग का भी अतिर…