भोपाल। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कंप्यूटर बाबा ने अपनी ही सरकार पर अवैध खनन को लेकर जमकर हमला बोला है। कंप्यूटर बाबा का कहना है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार भले ही अवैध उत्खनन खत्म होने की बात करती हो लेकिन अभी भी प्रदेश में अवैध उत्खन्न धड़ल्ले से हो रहा है।
ये भी पढ़ें-कमलनाथ के गढ़ में कमल खिलाने की तैयारी में शिवराज,करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात
कंप्यूटर बाबा को नर्मदा नदी के संरक्षण का जिम्मा मिला है लेकिन कंप्यूटर बाबा ने कहा कि अभी रात के समय नर्मदा के किनारे अवैध उत्खनन हो रहा है। कंप्यूटर बाबा का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डम्परों को मत रोको लेकिन जहां पर उत्खनन हो रहा है वहां कार्रवाई करो।
ये भी पढ़ें-महिला पुलिस की दबंगई, ऑटोचालक को पीटा फिर नेशनल प्लेयर से की मारपीट
आपको बतादें हाल ही में कम्प्यूटर बाबा नर्मदा बचाओ मुहिम से जुड़े हैं। नर्मदा को प्रदूषण मुक्त करने कंप्यूटर बाबा ने सरकार के खिलाफ जमकर आवाज उठाई थी जिसके बाद शिवराज सरकार ने कंप्यूटर बाबा को राज्य मंत्री का दर्जा दिया था।
ये भी पढ़ें-जबलपुर में किसानों को संबोधित करेंगे हार्दिक पटेल, सभा करने मिली सशर्त मंजूरी
ये मामला जमकर तूल पकड़ा था। सरकार भी सवालों के घेरे में थी, राज्य सरकार पर आरोप लग रहे थे कि उनहोंने नर्मदा की आवाज दबाने के लिए प्रदर्शन कर रहे बाबाओं को राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया।
वेब डेस्क, IBC24