प्रदेश के 22 जिलों में बनेंगे कांग्रेस भवन, सोनिया-राहुल गांधी 20 अगस्त को करेंगे शिलान्यास..देखिए पीसी LIVE

प्रदेश के 22 जिलों में बनेंगे कांग्रेस भवन, सोनिया-राहुल गांधी 20 अगस्त को करेंगे शिलान्यास..देखिए पीसी LIVE

प्रदेश के 22 जिलों में बनेंगे कांग्रेस भवन, सोनिया-राहुल गांधी 20 अगस्त को करेंगे शिलान्यास..देखिए पीसी LIVE
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: July 4, 2020 10:02 am IST

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज कहा कि प्रदेश के 22 ज़िलों में ज़िला कांग्रेस भवन बनेगें और इनका उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी उपस्थित रहे, उन्होने कहा कि 22 जिलों में बनने वाले कांग्रेस भवनों को सोनिया-राहुल गांधी 20 अगस्त को शिलान्यास करेंगे। 20 अगस्त को पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती है, उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस भवन बनेंगे।

ये भी पढ़ें: डॉ.अलका राहलकर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘जीवन से संतुष्…

इसके अलावा सीएम ने कहा कि सभी गौठानो में आजीविका केंद्र खोलेंगे और 20 अगस्त को न्याय योजना की दूसरी किस्त देंगे, साथ ही ये भी बताया कि गोबर का दाम भी जल्द तय हो जाएगा। गरीब कल्याण योजना में छत्तीसगढ़ को नहीं शामिल करने पर उन्होने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने में लगी रहती है, केंद्र की हर गतिविधि चुनाव से जुड़ी रहती है, केंद्र के पास सारे रिकार्ड हैं फिर भी उन्हे चुनाव देखना है।

ये भी पढ़ें: 5 जुलाई को मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा, सीएम भूपेश बघेल ने दी प्रदेशवा…

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान भी खदानें संचालित रही, हमने मनरेगा का काम कभी बंद नहीं किया, पिछली सरकार ने मनरेगा के भुगतान में देरी की है, कई महीनों का भुगतान हमने सरकार में आने के बाद किया। सीएम ने कहा इस बार अच्छी फसल की उम्मीद है, उन्होने कहा कि उपसमिति की रिपोर्ट आने के बाद गोबर का रेट तय कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: क्वारंटाइन सेंटर से फरार युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, मशक्कत के …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com