युवती के घर में घुसकर शादी की जबरदस्ती करने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार, मंत्रियों का हवाला देकर धमकी के और भी आरोप
युवती के घर में घुसकर शादी की जबरदस्ती करने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार, मंत्रियों का हवाला देकर धमकी के और भी आरोप
इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लिम्बोदी में युवती के घर में घुसकर छेड़खानी और धमकी देने वाले कांग्रेस नेता स्वर्ण सिंह उर्फ़ सोंटा और उसके साथी एनएसयूआई कार्यकर्ता अनमोल संधू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वर्ण सिंह उर्फ़ सोंटा के प्रदेश के मंत्रियों का हवाला देकर लोगों को धमकी देता रहता था।
जानकारी के अनुसार युवती से जबरदस्ती शादी करने के लिए उसके घर पहुंच गया और उसे धमकाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के बाद पीड़िता ने एडीजी और एसएसपी को शिकायत की थी। वहीं शहर के ही भवरकुआं थाना क्षेत्र में भी 50 लाख के लेनदेन को लेकर पीड़ित कमलजीत सिंह ने भी एसएसपी को शिकायत की थी। जिसमे उसने स्वर्ण सिंह उर्फ़ सोंटा और कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
read more : अमित जोगी की गिरफ्तारी पर बोलने से बचते नजर आए पूर्…
इन शिकायतों के बाद से ही पुलिस सोंटा के ठिकानों पर दबिश दे रही थी जिसके बाद आज पुलिस ने उसे उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोंटा पहले कांग्रेस से ही पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है।
<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/KzawqDhk6Ls” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


