सतना: कांग्रेस नेता प्रेम सिंह का आज बरौंधा में होगा अंतिम संस्कार

सतना: कांग्रेस नेता प्रेम सिंह का आज बरौंधा में होगा अंतिम संस्कार

सतना: कांग्रेस नेता प्रेम सिंह का आज बरौंधा में होगा अंतिम संस्कार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: May 30, 2017 6:04 am IST

सतना की चित्रकूट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे प्रेम सिंह का आज बरौंधा में अंतिम संस्कार किया जाएगा. जिसमें CM शिवराज सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत भाजपा-कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे. बता दें कि प्रेम सिंह का सोमवार को निधन हो गया था.. वे अपने गांव बरौंधा में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे. तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा.. जिसके बाद उन्हें सतना के बिरला अस्पताल लाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में उनका निधन हो गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. प्रेम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के करीबी थी. अर्जुन सिंह ही समाज से बागी प्रेम सिंह को मुख्य धारा में लाए थे. प्रेम सिंह चित्रकूट सीट से तीन बार 1998, 2003 और 2013 में विधायक रहे. प्रेम सिंह के निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने दुख जताया है.


लेखक के बारे में